फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतचंडी यज्ञ के लिए कलश यात्रा निकालकर किए कलश स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। श्रीहरि मंदिर में मूूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शतचंडी यज्ञ किया जाएगा। जिसके लिए कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश सिर पर रखे चल रही थीं। धार्मिक उद्घोषों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के आदर्श रामलीला मैदान स्थित श्रीहरि मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। मंदिर में भगवान मां लक्ष्मी, भगवान नारायण, भगवान गणेश और मां दुर्गे की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा से पहले गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। चीनी मिल गेट स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर में पहले विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर कलश लिए चल दीं। कलश यात्रा राधा रोड, आदर्श कालोनी होते हुए श्री हरि मंदिर पहुंची। कलश यात्रा के मंदिर में पहुंचने पर पुजारी पंडित रामलखन मिश्रा ने विधि विधान से कलश स्थापति किए। कलश स्थापना के बाद पूजा अर्चना शुुरु हो गई। सात दिन तक रोजाना शतचंडी यज्ञ होगा। 25 नवंबर को यज्ञ की समाप्ति होने के बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। कलश यात्रा में आरती मिश्रा, हेमा जुनेजा, शकुंतला सिडाना, हरजीत सिडाना, अलका जुनेजा, रानी, गीता अरोरा, राकेश जुनेजा, महेश जुनेजा, अनिल अरोड़ा, पवन बांगा, नवीन भाटिया, नवल किशोर मेहरोत्रा, जगन्नाथ चावला, प्रेमपाल, राजेंद्रपाल, राकेश शर्मा, दिलीप पुनियानी, जितिन सिड़ाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें