रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में कोरोना वैक्सीन की स्लॉट बुकिंग अब ढाई बजे शुरू होगी। इससे पहले जिले में स्लॉट बुकिंग का समय पांच बजे था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि 24 मई से 31 के बीच 3 चरणों में 18 से 44 आयु वर्ग के 800 व्यक्तियों के टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं इस आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण पंजीकरण स्लॉट खुलने के समय में भी परिवर्तन किया है। पहले यह स्लॉट शाम 5 बजे खुलता था, जो अब दोपहर 2:30 बजे खुलेगा।
डॉ. नेगी ने बताया कि 24 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला, पूह और निचार में के लिए कोविड पोर्टल पर 22 मई को 2:30 बजे दोपहर को स्लॉट खुलेगा। 27 मई को क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरंग और कटगांव में, जिसके लिए 25 मई को स्लॉट खुलेगा। 31 मई को क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रक्षम में टीकाकरण होगा और इसके लिए 29 मई को 2:30 बजे पंजीकरण स्लॉट खुलेंगे। एक सेशन में टीकाकरण और रजिस्ट्रेशन करने के लिए 100 लोगों को ही मंजूरी होगी। डॉ. नेगी ने पात्र लोगों से अपील की है कि वे अधिक से संख्या में टीकाकरण का लाभ उठाएं।