फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए राज्यमंत्री के आवास पर धरने पर बैठा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस पर तीन साल से उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति परिवार सहित जलशक्ति राज्यमंत्री के बलदेव सिंह औलख के मक्का मिल कॉलोनी स्थित आवास/कार्यालय पर धरने पर बैठ गया।
विज्ञापन

बाबा दीप सिंह नगर निवासी गुरमेल सिंह का आरोप है कि उसके खिलाफ पांच जुलाई 2019 को एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। बकौल गुरमेल सिंह यह मुकदमा झूठे आरोपों में दर्ज कराया गया। आरोप है कि पुलिस तभी से उसका उत्पीड़न कर रही है। वह पांच बार मुख्यमंत्री के जनता दरबार और कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत कर चुका है, लेकिन इसके बाद भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिस पर उसने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से इच्छा मृत्यु की मांग भी की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। जिस पर अब वो राज्यमंत्री के आवास पर धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें