सैफनी (रामपुर)। पुरानी रंजिश को लेकर गांव में एक पक्ष के चार लोगों ने ग्रामीण को गोली मार दी। इससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के भाई की ओर से गांव के प्रधान पुत्र समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सैफनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैरुआ गांव निवासी एक पक्ष के कल्लू ने दूसरे पक्ष के जावेद, मुजस्सिम और वर्तमान प्रधान पुत्र नावेद और उबैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि दो अक्तूबर की तड़के सुबह लगभग तीन बजे कल्लू अपने भाई हकीक के साथ घेर में इंजन और अन्य उपकरण देखने के लिए गया था। इस दौरान घेर में घात लगाए बैठे चारों आरोपियों ने उसके भाई हकीक को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गोली लगने के बाद भाई ने चीख पुकार मचा दी। घायल अवस्था में हकीक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।