फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। मुंशीगंज मार्ग पर एक कैंटर चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। हालांकि बाइक पर सवार उसकी पत्नी और आठ माह की बेटी बाल-बाल बच गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना भोजपुर अंतर्गत आदमपुर गांव निवासी नईम (35) पुत्र असगर अली पत्नी समीना और आठ माह की बेटी जुनैर के साथ बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे अपनी साली के घर स्वार के गोविंदपुरा गांव जा रहे थे। जब उनकी बाइक मुंशीगंज मार्ग पर अलीनगर के सामने से गुजर रही थी, तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिरकर कैंटर के पहिये से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि हादसे में उसकी पत्नी व बेटी सुरक्षित बच गईं। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाल हरेंद्र सिंह और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव और कैंटर अपने कब्जे में ले लिया। इस बीच मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते कोतवाली पहुंच गए। नईम के भाई नाजिम की तहरीर पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच कर पुलिस कैंटर चालक का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त नईम हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें