रामपुर। मंगलवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 1863 और इंटर की परीक्षा में 299 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कोई भी नकचली नहीं पकड़ा जा सका। परीक्षा कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए कराई गई।
मंगलवार को सुबह की पाली में जिले के 76 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा थी। जिसमें 14303 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 12440 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि, 1863 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की नौ परीक्षा केंद्रों पर व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा थी और 70 परीक्षा केंद्रों पर नागरिक शास्त्र की परीक्षा थी। जिसमें 2770 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 2471 परीक्षार्थियों ने परीक्षा थी, जबकि 299 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकार्डर की ऑनलाइन निगरानी में हुई। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों, स्टाफ और परीक्षार्थियों को बगैर मास्क के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं करने दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी जिलेभर में कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करने हुए नहीं पकड़ा जा सका।