फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

137 यात्रियों के आरक्षण कैंसिल कर 29190 वापस हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य पांच दिन के लिए चल रहा था। जिसका असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा था। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे की ओर से ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तन होने के कारण यात्रियों ने आरक्षण कैंसिल कराकर रुपये वापस ले लिए। पांच दिन के अंदर रेलवे ने 137 यात्रियों के टिकट वापस कर 29190 रुपये वापस कर दिए हैं।
विज्ञापन

रामपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य 20 सितंबर से 24 सितंबर तक चलाया गया। इसके चलते 16 ट्रेनों को रद्द किया गया । इसके साथ ही 18 ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन कर चलाया जा रहा था। ट्रेन यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तन के कारण यात्रियों ने आरक्षण कैंसिल करा दिए है। शुक्रवार तक 137 यात्री अपने आरक्षण कैंसिल कराकर रुपये वापस ले गए। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक ललित जोशी ने बताया कि पांच दिन में 137 यात्रियों के आरक्षण कैंसिल कर रुपये वापस दे दिए गए। इस दौरान 29190 रुपये वापस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें