फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: रास्ते में गैर मर्द से बात करने पर महिला को ससुरालियों ने पेड़ से बांधकर पीटा, 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 24 Sep 2021 10:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

महिला के ससुरालवाले करीब 14 अज्ञात लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और उन दोनों को घेर लिया। दोनों की मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने महिला को एक पेड़ से बांधकर मारना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर जिले के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में दवाई लेकर घर लौट रही एक महिला रास्ते में एक बाइक सवार गैर मर्द से बात करने लगी। महिला के ससुरालवालों ने दोनों को बात करते हुए देख लिया। ससुरालियों ने दोनों को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। 

विज्ञापन


इस दौरान बाइक सवार किसी तरह छूट कर भाग गया। बताया जा रहा है कि ससुरालवालों ने महिला को एक पेड़ से बांधकर पीटा है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

घटना कोतवाली क्षेत्र की चौकी ईसानगर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की है। सीमांत प्रदेश उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के थाना रुद्रपुर के ग्राम लांबा खेड़ा निवासी कौशर अली पुत्र नन्हे ने दर्ज रिपोर्ट में कहा कि उसने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हामिदाबाद में कुछ जमीन ठेके पर ले रखी है, जिसकी वजह से उसका ग्राम हमिदाबाद में आना जाना लगा रहता है। 
विज्ञापन


उसने रिपोर्ट में बताया है कि 17 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह बिलासपुर से बाइक द्वारा दवाई देकर अपने घर को हामिदाबाद होते हुए जा रहा था। रास्ते में उसे एक गांव निवासी एक परिचित महिला मिल गई। वह बाइक रोक कर उससे बात करने लगा। इस दौरान रास्ते में खड़े होकर उसे बात करते हुए किसी ग्रामीण ने देख लिया और मामले की सूचना महिला के ससुरालवालों को दे दी। 

महिला के ससुरालवाले करीब 14 अज्ञात लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और उन दोनों को घेर लिया। दोनों की मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने महिला को एक पेड़ से बांधकर मारना शुरू कर दिया। इस बीच में मौका पाकर बाइक सवार अपने घर भाग गया। 

रिपोर्ट में उसने कहा कि ग्राम निवासी पांच नामजद व 14 अन्य लोगों ने महिला को पेड़ से बांध कर जमकर
मारा और उसे जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से रिपोर्ट लिखाने थाने नहीं आया था। पुलिस ने शुक्रवार की शाम कौशर अली की तरफ से पांच लोगों को नामजद करते हुए 19 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी लखपत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नामजद अज्ञात आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें