फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस पर ज्यादती का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र के पूरे भिखारी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाया। सभी ने डीएम कार्यालय में पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पूरे भिखारी गांव के श्रवण कुमार की अगुवाई में लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने गांव के रहने वाले शमशेर के साथ मारपीट की। पुलिस उल्टा शमशेर को ही पकड़कर कोतवाली लाकर बंद कर दिया है। पुलिस की ज्यादती से न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़ितों ने एसपी को भी पत्र देकर शमशेर को छोड़े जाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
उधर, कार्यवाहक कोतवाल सुरेश सिंह का कहना है कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। मारपीट में शमशेर भी शामिल था। इसलिए शमशेर को पकड़कर कोतवाली लाया गया है। मामले में केस भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें