फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिटपुट झड़पों के बीच 64.33% वोटिंग

Fri, 30 Oct 2015 12:02 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी के साथ ही डीडीसी व बीडीसी के 1,935 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। जगतपुर में बीडीसी प्रत्याशी, ऊंचाहार में ब्लॉक प्रमुख के बेटे की पुलिस ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन


सलोन में मतदान कर्मी से कहासुनी करने पर डीडीसी प्रत्याशी को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि बाद में छोड़ दिया गया। रोहनियां ब्लॉक क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर दरोगा-एजेंट में तीखी कहासुनी हुई।

कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को ऊंचाहार, सलोन, रोहनियां, जगतपुर और दीनशाह गौरा में मतदान शुरू हुआ। घरों से वोटरों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाया गया। सुबह नौ बजे तक मतदान का प्रतिशत कम रहा।
विज्ञापन


नौ बजे तक 9.33 प्रतिशत और 11 बजे तक 24.75 मतदान हुआ। जगतपुर द्वितीय से बीडीसी प्रत्याशी जय प्रकाश सिंह गुरुवार को मतदान के दौरान जगतपुर मतदान केंद्र के बाहर किसी महिला से बात कर रहे थे।

मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसओ जगतपुर केएन पांडेय ने प्रत्याशी की बाइक की हवा निकाल दी। प्रत्याशी ने कारण पूछा तो पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी।

मतदान केंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊंचाहार देहात के बाहर निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पंचम मौर्य के बेटे बीएन मौर्य की पुलिस ने पिटाई कर दी। ब्लॉक प्रमुख का बेटा वाहन से वोटरों को ढो रहा था।

पुलिस ने रोका तो उनसे कहासुनी करने लगा। इसी बीच डीएम-एसपी पहुंच गए। एसपी ने उसे गाड़ी पर बैठा लिया और उसे सलोन कोतवाली पर बैठवा दिया।

एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि पुलिस कर्मियों से कहासुनी करने पर बीएन मौर्य को पकड़ा गया, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। सलोन प्रथम से डीडीसी प्रत्याशी आशीष मिश्रा की मतदान केंद्र रग्घूपुर में कर्मी से कहासुनी हो गई।

इसी बीच डीएम-एसपी पहुंच गए। प्रत्याशी का कहना था कि मतदान कर्मी वोटरों का पहचान पत्र नहीं देख रहे हैं। इस पर आशीष को कोतवाली ले जाया गया और मतदान समाप्त होने के बाद छोड़ा गया।

रोहनियां ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल गौरीशंकर हमीदपुर बड़ा गांव में फर्जी वोटिंग को लेकर अभिकर्ता संजय कुमार और दरोगा बृजेश कुमार पांडेय के बीच कहासुनी हो गई।

अभिकर्ता का आरोप था कि कुछ फर्जी लोगों के वोट डलवा दिए गए। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि चौथे चरण में 64.33 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


मतदान सकुशल निपटा। कहीं पर कोई दिक्कत नहीं आई। इसी के साथ डीडीसी के 199 और बीडीसी के 1736 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें