फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डी व आईटीसी के नूडल्स में मिली ज्यादा राख

Thu, 29 Oct 2015 11:52 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही एडीएम प्रशासन के न्यायालय में मुकदमा किया जाएगा। एफएसडीए टीम ने जून में शहर कोतवाली के पास नीरज कुमार की दुकान से आईटीसी ब्रांड के नूडल्स का नमूना लिया था।
विज्ञापन


इसके अलावा कोटिया ऊंचाहार में अमरेंद्र की दुकान से गोल्डी ब्रांड नूडल्स का नमूना भरा गया था। जांच में दोनों ही नमूने फेल पाए गए हैं।

नूडल्स में राख की मात्रा एक प्रतिशत या इससे कम होनी चाहिए, लेकिन दोनों ही नमूनों में यह मात्रा एक प्रतिशत से अधिक मिली है।

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. बीरबल का कहना है कि मानक के विपरीत खाद्य पदार्थ आंत और लिवर को प्रभावित कर सकते हैं।

नूडल्स यदि मानक के अनुसार नहीं हैं तो इसका सीधा असर शरीर के अंगों पर हो सकता है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी त्रिपाठी का कहना है कि नूडल्स में राख की मात्रा एक प्रतिशत से अधिक पाई गई है।
विज्ञापन


कितनी है, इसका जिक्र रिपोर्ट में नहीं है।नोटिस भेजा जा रहा है। जल्द ही एडीएम प्रशासन के न्यायालय में मुकदमा किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें