फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट का विरोध करने पर सिपाही की सास व छात्रा का हुआ था कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में लूटपाट का विरोध करने पर सिपाही की सास और रिश्तेदार छात्रा की हत्या की गई थी। मृतका राधा सिंह के सगे भांजे ने ही साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान भी बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद पुलिस ने भांजे समेत चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मंगलवार को दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि डीह थाना क्षेत्र के कंचनावां गांव की रहने वाली राधा सिंह (50) और उसकी बहन की बेटी श्रेजल (17) की शनिवार रात हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

बताया कि वारदात के खुलासे के लिए डीह थानेदार रवींद्र सोनकर, एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी राजेश कुमार सिंह समेत छह पुलिस टीमें लगाईं गईं थीं।
शुरुआती जांच में ही किसी परिचित के हत्या में शामिल होने का शक था। गांव में पूछताछ में पता चला कि वारदात वाले दिन राधा का भांजा गांव में दिखा था।
जब उसकी मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई तो पूरी वारदात खुल गई। आरोपी भांजे को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सब कुबूल कर लिया।
एसपी ने बताया कि हत्याकांड के मामले में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के आनापुर गांव निवासी अंकित सिंह के अलावा उसके दोस्त राज यादव उर्फ प्रभाकर यादव, अंजनी द्विवेदी उर्फ गगन उर्फ आदित्य, मो.रईस को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि पकड़ा गया आरोपी अंकित मृतका राधा सिंह का सगा भांजा है। भांजे ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर लूटपाट की साजिश रची थी।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसे पता था कि मामी का लड़का रोहित अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर ही रहता है। बताया कि वारदात वाले दिन भांजा अपने तीन साथियों के साथ मामी के गांव पहुंच गया। देर शाम तक गांव के आसपास मंडराता रहा।
रात होने पर घर के अंदर गया। मामी ने उसे देखा तो दरवाजा खोल दिया। इसके बाद उसके दोस्तों को चाऊमीन खिलाई। चाय पीने के चारों लोग लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर पहले मामी और फिर रिश्तेदार छात्रा की हत्या कर दी। इसके बाद नकदी व जेवरात लेकर भाग निकले।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 44 हजार रुपये, जेवरात और एक बाइक बरामद की गई है। कत्ल में इस्तेमाल चाकूू भी कब्जे में ले लिया गया है।
छात्रा कहीं बता ना दें, इसलिए उसे भी मार दिया
एसपी के मुताबिक भांजे अंकित ने बताया कि लूटपाट के दौरान मामी ने विरोध किया तो मैंने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद साथियों ने चाकू से मामी का गला रेत दिया। इस दौरान दूसरे कमरे में मौजूद श्रेजल ने सब कुछ देख लिया। इस वजह से श्रेजल को भी रास्ते से हटाना पड़ा।
मुख्य आरोपी का भाई भी है हिस्ट्रीशीटर
एसपी बताते हैं कि जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मृतका राधा का भांजा गांव आया था। यह बात जानकारी में आने के बाद हम लोगों ने जांच की तो पता चला कि मुख्य आरोपी अंकित का भाई हिस्ट्रीशीटर है, जो काफी समय से लापता है। इसके बाद मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली गई तो घटना की सच्चाई सामने आ गई।
खुद को बचाने के लिए बना था फर्जी पत्रकार
दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अंकित दबंग किस्म का है। खुद को बचाने के लिए या फिर उसे कोई परेशान न करे इसलिए वह खुद को पत्रकार बताता था। फर्जी प्रेस कार्ड भी उसके पास से बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें