फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, थाने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मंगलवार को महिलाएं न सिर्फ सड़क पर उतरीं, बल्कि थाने पहुंचकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि धंधेबाज बाहर से कच्ची शराब लाकर बिक्री करते हैं। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते हैं। पियक्कड़ों की वजह से बहू-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन

शिकायत पर स्थानीय पुलिस कार्रवाई नहीं करते हैं। थानेदार बृजेश राय ने महिलाओं की बात सुनी और धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा देते हुए उन्हें शांत कराया।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के महीपतखेड़ा गांव की रहने वाली महिलाएं थाने पहुंची। महिलाओं का कहना था कि गांव के कुछ लोगों द्वारा बोरियों में अवैध रूप से शराब लाकर गांव में बेची जा रही है।
विज्ञापन

धंधेबाज गांव में गालीगलौज तथा उत्पात मचाते हैं। रेखा, रिंकी, राजकला, गीतापल्ली, रामदुलारी आदि महिलाओं का आरोप था कि गांव में हो रही अवैध शराब बिक्री के चलते गांव में संभ्रांत लोगों तथा महिलाओं का जीना दूभर हो गया है।
स्थानीय पुलिस कर्मी मामले में कार्रवाई नहीं करते हैं। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार राय ने बताया कि गांव में अवैध रूप से हो रही शराब बिक्री की शिकायत लेकर महिलाएं थाने आई थी।
धंधेबाजों की पहचान कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उधर, आबकारी निरीक्षक सदर अजय कुमार का कहना है कि महीपतखेड़ा गांव में अवैध कच्ची शराब बिक्री किए जाने की शिकायत मिली है। छापा मारकर धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें