21-रायबरेली में रविवार को जगतपुर कस्बे के मुख्य चौराहे पर पाक के प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते विश?
- फोटो : RAIBARAILY
जगतपुर/सलोन (रायबरेली)। जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं की गोली मारकर हुई हत्या के विरोध में रविवार को जगतपुर और सलोन में पुतले फूंके गए। जगतपुर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सलोन में आतंकवाद का पुतला फूंका गया। मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।
जगतपुर मुख्य चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड जगतपुर के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। विश्व हिंदू परिषद जिला गोरक्षा प्रमुख रमेश शर्मा की अगुवाई में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष शिवम बाजपेयी और बजरंग दल के संयोजक रजत बाजपेयी ने कहा कि पाकिस्तान लगातार घुसपैठिये भेजकर भारत में हमला करा रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सूरज तिवारी, सौरभ तिवारी, अजय कुमार, हिमांशु अवस्थी, सचिन यादव, दीपू आदि मौजूद रहे।
सलोन कस्बे में मुख्य चौराहे पर हिंदू युवा वाहिनी सलोन के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक जितेंद्र सिंह योगी सेवक की अगुवाई में आतंकवाद का पुतला फूंका गया। आतंकवाद मुर्दाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान संदीप श्रीवास्तव, विकास कौशल, इंद्रेश द्विवेदी, योगेंद्र प्रताप सिंह, विपिन साहू, राहुल प्रजापति, शैलेश अग्रहरि, शुभम कौशल, अतुल पटेल, प्रदीप पटेल, उमाशंकर, सचिन तिवारी, सत्यम जायसवाल आदि मौजूद रहे।