फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, रस्सी से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। रविवार की सुबह उसका शव रस्सी से लटकता मिला। खास बात ये रही कि जानवरों को बांधी गई रस्सी कटी मिली। रस्सी किसने काटा, इसको लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है। युवक की मौत के बाद परिवारीजनों में रो रोकर हालबेहाल है।
विज्ञापन

भदोखर गांव निवासी धीरेंद्र कुमार चौधरी (21) घर पर रहता था। खाना खाने के बाद घर पर धीरेंद्र सो गया था। परिवारीजन दुर्गा पूजा कार्यक्रम गए थे। लौटकर आए तो देखा जहां पर जानवर बांधे जाते हैं, वह पर रखे छप्पर की बल्ली से रस्सी के सहारे धीरेंद्र का शव लटक रहा था। यह देख परिवारीजन दंग रह गए। जानकारी पर थानेदार यशवंत कुमार यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। थानेदार का कहना है कि घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की असल मौत की वजह सामने आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें