फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में कुटी में मिला बाबा का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गौतमन का पुरवा में गांव के बाहर कुटी बनाकर रहने वाले एक बाबा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले हैं। लेकिन ग्रामीण बाबा की हालात देखकर हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। एक युवक को पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।
खुरहटी गांव निवासी जगमोहन दास (85) 20 साल से गृहस्थ जीवन से संन्यास लेकर गांव से दो किलोमीटर दूर गौतवन पुरवा गांव के पास सई नदी के किनारे कुटी बनाकर रहते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कुटी के पास से निकल रहे लोगों ने बाबा को आवाज लगाई। जब वह नहीं बोले तो लोगों ने कुटी के अंदर झांककर देखा, तो बाबा का शव चारपाई से नीचे पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना गांव में दी। गांव वालों ने बाबा की बेटी अशोका देवी को बताया। थोड़ी ही देर में सलोन सीओ इंद्रपाल, थानाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह ने फोर्स के साथ जायजा लिया।
घटना के बारे में ग्रामीणों व मृतक की बेटी अशोका देवी से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास नमूने एकत्र किए। बेटी ने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इस पर पुलिस गांव के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने लाई है। सीओ का कहना है कि जांच की जा रही है।
दो माह पहले कुटी में हुई थी चोरी
बाबा जगमोहन दास की तीन बेटियां ज्ञानवती, पुष्पा, अशोका देवी हैं। सभी का विवाह हो चुका है। बाबा की पत्नी पार्वती की एक साल पहले मौत हो चुकी है। गांव में बेटी अशोका देवी ही रहती हैं।
अशोका देवी ने बताया कि बाबा 20 साल से कुटी बनाकर गांव से बाहर रहते थे। कुटी स्थल पर ही मंदिर बनवाना चाहते थे। इसके लिए लोगों से चंदा इकट्ठा किया था। दो माह पहले एकत्र चंदे की धनराशि चोरी हो गई थी। बाबा की चोरों ने पिटाई की थी। बाबा ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा था, लेकिन बाबा ने सुलह कर ली थी। पुलिस इस बिंदु पर भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें