फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया आवास मामले में एआर, बीडीओ व बीईओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ ब्लॉक के खरगपुर सौताना गांव में चार साल पहले 28 लोहिया आवासों के आवंटन का मामला लोकायुक्त के पास पहुंच गया है। जांच में अपात्रों को लोहिया आवास दिए जाने के मामले में कार्रवाई के आदेश दिए गए थे, लेकिन अब तक कार्रवाई न किए जाने पर सहायक निबंधक सहकारिता, खंड शिक्षा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। साथ ही अपात्रों से वसूली के आदेश दिए गए हैं। इससे दोषियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

डलमऊ ब्लॉक के समग्र ग्राम चयनित रहे खरगपुर सौताना में वर्ष 2016-17 में 28 लोगों को लोहिया आवास दिए गए थे। मामले की शिकायत धीरेंद्र सिंह ने करके अपात्रों को लोहिया आवास दिए जाने का आरोप लगाया गया था।
जांच में मामला पकड़ में आया था। अपात्र होने के बाद मायारानी को आवास दिए जाने के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। मामला लोकायुक्त के पास पहुंचने के बाद संबंधितों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सहायक निबंधक सहकारिता के अलावा डलमऊ के खंड शिक्षा अधिकारी और बीडीओ को मामले में पत्र जारी करके जवाब मांगा गया था, लेकिन अब तक जवाब नहीं दिया। लोकायुक्त कार्यालय को ऐसी स्थिति में जवाब नहीं भेजा जा सका है।
लापरवाही बरतने पर परियोजना निदेशक ने सहायक निबंधक सहकारिता के अलावा डलमऊ के खंड शिक्षा अधिकारी और बीडीओ को नोटिस देकर अब तक जवाब न देने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही अपात्र मायारानी से वसूली कराने के आदेश भी खंड विकास अधिकारी को दिए गए हैं।
वर्ष 2016-17 में डलमऊ ब्लॉक के खरगपुर सौताना में 28 लोगों को लोहिया आवास दिए गए थे। शिकायत की जांच में अपात्र को भी आवास देने की पुष्टि के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। मामला लोकायुक्त में भी पहुंच गया है। एआर, बीईओ और बीडीओ को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। वसूली के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रेमचंद्र पटेल, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें