फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या, हाईवे किनारे फेंका शव, नाराज घरवालों ने जाम किया हाईवे

विज्ञापन
मृतक अंकुल सिंह। (फाइल फोटो)। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को हाईवे किनारे फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह कैफे संचालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पिस्टल से युवक को गोली मारी गई। गोली उसके सीने में लगी। वारदात से गुुस्साए परिवारीजनों ने कैफे संचालक का शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक हाईवे पर प्रदर्शन चलता रहा।
इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे सदर कोतवाल अतुल सिंह ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। अभी तक हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है। मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव निवासी अंकुल सिंह (30) पुत्र शिवमूर्ति सिंह लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित त्रिपुला के पास साइबर कैफे की दुकान चलाता था।
रात में वह दुकान बंद कर कुछ दूरी स्थित अखिलेशपुरम में बन रहे अपने नए घर को देखने गया था। वह हाईवे किनारे अंजनी ट्रेडर्स के नजदीक औंधे मुंह गिरा पड़ा था। जानकारी होने पर परिवारीजनों तथा आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर थानेदार बृजेश राय ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
दोपहर बाद युवक की हत्या से परिवारीजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सभी ने त्रिपुला चौराहा के पास हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे।
पहले पुलिस मामले को सड़क हादसा बता रही थी। इससे लोग और खफा थे। युवक के हत्या के मामले में आक्रोशित लोग कार्रवाई की मांग करने लगे। जानकारी पर सदर कोतवाल पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। करीब आधा घंटे तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद रहा।
सभी का दुलारा था अंकुल
कैफे संचालक की हत्या की घटना ने सभी को झकझोर दिया। पिता समेत अन्य परिवारीजनों में कोहराम मचा है। ग्रामीण भी उसकी हत्या से बेहद गमगीन हैं। उनका कहना है कि मृतक अंकुल सभी का दुलारा था। वह सीधा साधा था। उसकी किसी से दुश्मनी तक नहीं थी। पता नहीं किसने उसकी हत्या कर दी। मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस घटना की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
कैफे संचालक अंकुल सिंह की गोली मारकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि भी हो गई है। मर्डर की कोई वजह सामने नहीं आई है। घटना की गुत्थी सुुलझाने के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। केस दर्ज किया जा रहा है। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें