शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सहज जनसेवा केंद्र संचालक एवं किसान यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश वर्मा से 10 हजार रुपये की ठगी हो गई। शिकायत पर पुलिस पड़ताल कर रही है।
भवानीगढ़ गांव निवासी सर्वेश कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 30 अगस्त को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को शिवगढ़ थाने का दरोगा बताया और दो बार में अपने खाते में 10 हजार रुपये डलवा दिए।
बाद में फिर पैसा डालने का दबाव बनाने लगा। बाद में उसे शक हुआ तो उन्होंने पैसा खाते में नहीं डाले। थानेदार रवींद्र सोनकर ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। घटना की पड़ताल कराई जा रही है।