फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3845 लोगों की जांच में तीन मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
कोविड जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में गुरुवार को तीन और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। पिछले 15 दिनों से संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि गुरुवार को जिले में 3845 लोगों की जांच की गई, जिसमें तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 16 हो गई है।
इसमें 11 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण लोग मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।
20,984 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन
जिले में गुरुवार को भी लोगों में कोरोना का टीका लगवाने के लिए जोश देखने को मिला। एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि गुरुवार को जिले में 20,984 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

शहर के जिला अस्पताल में 540, आईएमए भवन में 251 और पीएचसी गोराबाजार में 150 लोगों में टीका लगाया गया। शहर में वैक्सीन खत्म हो गई है। वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें