फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी में एक कंपनी के सुपरवाइजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी में कार्यरत कंपनी के एक सुपरवाइजर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के कसमंडा निवासी सर्वेश सिंह (47) एनटीपीसी परियोजना में काम कर रही एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। शनिवार सुबह वह ड्यूटी पर गया था।
दोपहर बाद वह ड्यूटी के दौरान ही परियोजना के बाहर आ गया था। चर्चा है कि शराब पीने के कारण वह परियोजना के गेट नंबर दो के पास गिर पड़ा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पुलिस व उसके साथियों को दी गई।
विज्ञापन

कंपनी के सेफ्टी इंजीनियर पवन कुमार ने बताया कि वह शराब का आदी था। प्रतिदिन ड्यूटी के दौरान वह शराब पीने बाहर आता था।
शनिवार को भी उसने दिन में शराब पी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उसके परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब अधिक पीने की वजह से उसकी मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें