फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालेसर मालिक और किसान को मारी गोली, घायल

Fri, 15 Jan 2016 12:09 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को पालेसर मालिक और किसान को गोली मार दी गई। घर के पास जानवर चले जाने के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


तमंचे से मारी गई गोली पालेसर मालिक के जांघ और किसान के सिर के किनारे हिस्से को छीलती हुई बाहर निकल गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा भी किया। सीओ सलोन ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। फायरिंग करने के बाद हमलावर भाग गए। पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पूरे बल्दी मजरे किठावां गांव निवासी एवं पालेसर मालिक हीरालाल (50) और गांव के ही चंद्रेश पांडेय से रंजिश चल रही है। बताते हैं कि सुबह हीरालाल का जानवर चंद्रेश के घर के पास चला गया।

इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। मामला इतना बढ़ा कि चंद्रेश पक्ष की तरफ से तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी गई।

इससे पालेसर मालिक हीरालाल के जांघ में गोली लगी, जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। यही नहीं पारसनाथ (40) के सिर के किनारे हिस्से को छीलती हुई गोली बाहर निकल गई।

फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। घायलों को सीएचसी सलोन ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

सीओ सलोन अल्का धर्मराज फोर्स के साथ गांव पहुंची और लोगों को शांत कराया। सीओ का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। घर के पास जानवर चले जाने के विवाद के बाद फायरिंग की गई है।
विज्ञापन


थानेदार पन्नेलाल ने बताया कि पालेसर मालिक के बेटे शिव कुमार की तहरीर पर चंद्रेश पांडेय, कुलप्रकाश पांडेय, रिंकू तिवारी, प्रेमचंद्र मिश्रा, अनूप मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें