कोचिंग संचालक से दबंगों ने फोन कर चार लाख रुपये रंगदारी मांगी है। रकम न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। कोचिंग संचालक की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा लिख कर जांच कर रही है।
मूलरूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले घनानंद कर्नलगंज इलाके में किराए पर रहते हैं। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। उनका सेलेक्शन भी हो चुका है। वह सहसों में कोचिंग पढ़ाते हैं।
उनका आरोप है कि अब्दुल कादिर, नरेंद्र शर्मा,नौशाद, अशरफ और एक अन्य ने मोबाइल पर फोन कर कहा कि चार लाख रुपये का इंतजाम कर दो दिन के अंदर दे दो। वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। कोचिंग संचालक ने मामले की तहरीर कर्नलगंज थाने में दी। पुलिस रिपोर्ट लिखकर मामले की जांच कर रही है।