फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य का हत्या आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2016 11:49 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य पंकज सिंह की हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार रात लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया।
विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी लखनऊ में अपने दोस्त के कमरे में रुका हुआ था। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल फरार एक आरोपी एक विधायक की बगावत कर रहा था। बीडीसी सदस्य ने बगावत बंद करने की बात कही थी।

बस इतनी सी बात पर बीडीसी सदस्य की हत्या कर दी गई थी। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपी भी जल्द जेल जाएंगे।

मिल एरिया थाना क्षेत्र के लालूपुर चौहान गांव निवासी एवं बीडीसी सदस्य पंकज सिंह की 25 जनवरी को हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में मृतक के भाई नीरज सिंह ने अभय सिंह उर्फ अंकित सिंह , मुकुट सिंह , धनंजय सिंह उर्फ धुनाड़ी , अजय प्रताप सिंह उर्फ डब्बू सिंह, फास्टर उर्फ अंकित सिंह और बबलू सिंह उर्फ कुंवर भूपेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ डब्बू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर सुशील कुमार ने बताया कि लखनऊ के आकांक्षा अपार्टमेंट से हत्या आरोपी डब्बू को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


वह अपने दोस्त के साथ कमरे में रह रहा था। सीओ ने बताया कि फरार आरोपी एवं घटना में नामजद अभय सिंह उर्फ अंकित सिंह एक विधायक के खिलाफ बगावत कर रहा था।

मृतक पंकज सिंह ने अंकित सिंह से विरोध बंद करने की बात कही थी। इसी बात को लेकर बीडीसी सदस्य की हत्या कर दी गई थी। सीओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

मृतक बीडीसी सदस्य पंकज सिंह के भाई नीरज सिंह एडवोकेट को पुलिस की ओर से सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने एएसपी को ज्ञापन सौंपकर भाई नीरज को सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


साथ ही जल्द ही पंकज हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। सीओ सदर ने बताया कि मृतक के भाई नीरज की सुरक्षा में दो सिपाही तैनात कर दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें