फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की जूतों से पिटाई करने वाला सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में अधेड़ की जूतों से पिटाई करने वाले सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। पूरे मामले की जांच डलमऊ क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने भी पीड़ित से मिलकर पूछताछ की।
विज्ञापन

गोपापुर गांव में गुरुवार को चौबेलाल का पड़ोसी महिला से विवाद हो गया था। उसके बेटे की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची थी। पीआरवी के सिपाही ने बिना गलती उसकी जूतों से पिटाई की थी।
इससे आहत होकर शुक्रवार को उसने ऊंचाहार की एक दुकान से जहर की गोली लेकर खा लिया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिवारीजनों ने गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस की मार से आहत अधेड़ के जहर खाने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही शोभलाल सरोज को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ डलमऊ को सौंपी गई है। सीओ ने कहा कि मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।
जांच में दोषी पाए जाने के बाद सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीआरवी ने प्रधान व गांव वालों के सामने समझौता करा दिया था। मारपीट करने के आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें