फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़े में कूदने गए किशोर के पेट में चोट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन/डीह। सलोन कोतवाली क्षेत्र में अखाड़े में कूदने गए एक किशोर के पेट में चोट लग गई। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। केजीएमयू में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम जमुरवां बुजुर्ग गांव निवासी शिवा (14) पुत्र आनंद कुमार तीन दिन पहले गांव में बने अखाड़े में कूदने गया था, जहां उसे पेट में चोट लग गई। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक शिवा एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। ग्राम प्रधान काशी प्रसाद मौर्या ने बताया कि छात्र को अखाड़े में कूदते समय चोट लगी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें