फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में एनटीपीसी ऊंचाहार में पहुंचा 45 मीट्रिक टन कोयला

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना ऊंचाहार में कोयले की आपूर्ति बढ़ गई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीन दिन में लगभग 45 हजार मीट्रिक टन कोयला पहुंच चुका है।
विज्ञापन

ऐसे में अब बिजली उत्पादन में कोयले की कमी से कुछ राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि अभी परियोजना में यूनिटों को पूरी क्षमता से चलाने के लिए कोयला भंडारण करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
एनटीपीसी ऊंचाहार में कोयले की आपूर्ति बाधित होने से यूनिटों को सुचारु रूप से चलाने के लिए किया गया भंडारण समाप्त हो गया था।
परियोजना में कोयले की आपूर्ति न होने की वजह से बिजली उत्पादन पर असर पड़ा था। एनटीपीसी की छह यूनिटों से 1550 मेगावाट के सापेक्ष 54 फीसदी ही उत्पादन हो रहा था।
विज्ञापन

अब कोयला संकट के बीच राहत की खबर आई है। बीते तीन दिन में 14 मालगाड़ियों से लगभग 45 मीट्रिक टन कोयला परियोजना पहुंच गया है। प्रतिदिन चार से पांच मालगाड़ी कोयला लेकर एनटीपीसी पहुंच रहीं हैं।
कोयला पहुंचने के बाद परियोजना में बिजली उत्पादन बढ़ गया है। हालांकि अभी परियोजना में कोयला भंडारण सामान्य होने में और समय लग सकता है।
उधर, परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि कोयला आपूर्ति में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रतिदिन चार से पांच मालगाड़ियां कोयला लेकर एनटीपीसी पहुंच रही हैं। इसी हफ्ते आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। तीन दिन में 45 मीट्रिक टन कोयला एनटीपीसी ऊंचाहार पहुंचा है।
इस तरह बढ़ा बिजली उत्पादन
कोयला आपूर्ति बढ़ने के बाद मंगलवार शाम अमर उजाला ने एनटीपीसी ऊंचाहार की यूनिटों की बिजली उत्पादन की हकीकत भी जानी। इस दौरान 210 मेगावाट की क्षमता वाली यूनिट नंबर एक से 170 मेगावाट, तीन नंबर यूनिट से 182, चार नंबर यूनिट से 172, पांच नंबर यूनिट से 123 मेगावाट, जबकि 500 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाली यूनिट नंबर छह से 353 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा था। वहीं यूनिट नंबर दो मेंटीनेंस के लिए बंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें