फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में किशोरी से छेड़छाड़ की घटना वीडियो में हुई कैद, मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रही किशोरी

Mon, 29 Jun 2020 07:25 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
छेड़खानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। छेड़छाड़ की घटना का वीडियो में कैद करने के बाद पुलिस आनाकानी कर रही है। पीड़िता का पिता तहरीर लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहा है। 
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के पूरे वंशी गांव में बीती 26 जून को बकरी चराने गई तेरह वर्षीय किशोरी के साथ गांव के एक आरोपी ने अश्लील हकरत करते हुए छेड़छाड़ की। पीड़िता के  शोर मचाते हुए भागने लगी, लेकिन आरोपी मनमानी पर उतारू रहा। यह देख किशोरी की सहेली ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, तो किसी तरह उसकी इज्जत बच सकी।

घटना की जानकारी होने पर पीड़िता को लेकर पिता लालगंज कोतवाली पहुंचा और नामजद तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज करने का आश्वासन देकर लौटा दिया। दूसरे दिन फिर पीड़िता का पिता पुलिस के पास पहुंचकर केस दर्ज करने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद से पीड़िता का पिता तहरीर लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहा है। लेकिन उसकी सुनन वाला कोई नहीं है। इस बारे में कोतवाल से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन गोली चलने की घटना में व्यस्तता के चलते बात नही हो सकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें