लल्लन पक्ष की महिलाओं ने सिपाही व दरोगा से हाथापाई कर वर्दी फाड़ दी। इस पर एसओ धमेंद्र सिंह महिला सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ के पहुंचने पर भी लल्लन व उसके परिवार की महिलाओं ने अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद पुलिस ने लल्लन, उसकी पत्नी, दो बेटियों और दो अन्य को हिरासत में ले लिया।
इस मामले में फतनपुर एसओ धमेंद्र सिंह ने बताया कि हल्का सिपाही व दरोगा से आरोपी लल्लन के पक्ष ने हाथापाई कर विवाद किया। जब वह मौके पर पहुंचे तब भी विवाद कर मारपीट का प्रयास किया गया। फतनपुर पुलिस ने दरोगा भास्कर की शिकायत पर मारपीट, सरकारी काम में बाधा, बलवा सहित अन्य धारा में लल्लन, सोनी देवी, अंशू, नेहा, राजेंद्र, पिंकी, मैना समेत आठ पर मुकदमा दर्ज किया है।