फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : राजाभैया अपनी पत्नी भानवी सिंह को दे सकते हैं तलाक, दिल्ली के साकेत फैमिली कोर्ट में सुनवाई कल

Sun, 09 Apr 2023 03:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया अपनी पत्नी भानवी सिंह को जल्द तलाक दे सकते हैं। सोमवार को दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट में सुनवाई होनी है। दोनों के रिश्तों के बीच काफी समय से कड़वाहट चल रही थी। दोनों कई साल से अलग रह रहे हैं। 
विज्ञापन
राजाभैया और भानवी सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया अपनी पत्नी भानवी सिंह को जल्द तलाक दे सकते हैं। सोमवार को दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट मेंसुबह 10 बजे सुनवाई होनी है। दोनों के रिश्तों के बीच काफी समय से कड़वाहट चल रही थी। दोनों कई साल से अलग भी रह रहे हैं। मामला सामने तब आया जब भानवी ने राजाभैया के बेहद खास एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया था।

विज्ञापन


1995 में हुई थी शादी
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की शादी साल 1995 में बस्ती राजघराने की राजकुमारी भानवी सिंह के साथ हुई थी। शादी के समय राजाभैया की उम्र करीब 25 साल जबकि भानवी 20 वर्ष की थी। दोनों को चार बच्चे हैं। कुछ वर्षों से दोनों के रिश्ते के बीच कुछ खटास आनी शुरू हो गई थी और राजाभैया से अलग होकर भानवी सिंह दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहने लगी थीं।

विज्ञापन

केस की फाइल। - फोटो : अमर उजाला
अक्षय प्रताप पर मुकदमे के बाद सामने आया कलह

राजाभैया और उनकी पत्नी के बीच कलह की बात कई वर्षों से चल रही थी लेकिन यह मामला सार्वजनिक तब हो गया जब भानवी सिंह ने राजाभैया के बेहद करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें