फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : कांग्रेस, सपा व बसपा को राष्ट्र व जनहित से मतलब नहीं: सांसद संगम लाल

Fri, 01 Oct 2021 05:48 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सांगीपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते सांसद संगमलाल गुप्ता। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सांगीपुर क्षेत्र में पहुंचे सांसद संगमलाल गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियां केवल परिवारवाद तक सीमित हैं। इन दलों को राष्ट्र और जनहित से कोई मतलब नहीं है। केवल भाजपा ही जनता को खुशहाल देखना चाहती है। चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री और बूथ अध्यक्ष से गृहमंत्री केवल भाजपा में ही बनना संभव है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि 70 साल के इतिहास में कांग्रेस ने पिछड़ों, दलितों व वंचितों का भला करने के बजाय केवल परिवारवाद को बढ़ावा दिया। आज सारी योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हित को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही हैं। जनता भाजपा के साथ खड़ी है। अन्य पार्टियों में इसे लेकर बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी में 80 करोड़ जनमानस को फ्री में राशन उपलब्ध कराकर मोदी और योगी की सरकार ने मिसाल कायम की है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 42 साल से रामपुर में आम जनता त्रस्त हो गई है। इसलिए गांव-गांव हमारे कार्यकर्ता गरीबों को आवास, पेंशन, बिजली से लाभान्वित करने के लिए अभियान चलाएंगे। सांसद ने कहा कि रामपुर की माटी मेरे लिए चंदन है। 70 सालों में पहली बार जनता ने मेरे ऊपर विश्वास कर 77 हजार मत देकर 40 हजार से अधिक मतों के अंतर से विजयी बनाया है।
विज्ञापन


इसलिए रामपुर के सम्मान और विकास के लिए हर स्तर पर संघर्ष के लिए सदैव तैयार रहूूंगा । इस अवसर पर ओमप्रकाश पांडेय गुड्डू, नागेश प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्रा, विनोद मिश्रा बबलू, शिवेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, अजय वर्मा, डीपी इंसान, पूनम इंसान, जगत पासी, शुभम सिंह, अभिषेक पांडेय, विवेक उपाध्याय, सीबी सिंह नरवल, मगन कुमार गौतम, श्रवण कुमार साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें