फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj news: अपार्टमेंट के फ्लैट में भीषण आग, बुजुर्ग समेत चार को बचाया

Sat, 15 Jan 2022 02:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
fire in flat - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में बाघंबरी मोहल्ला स्थित संगम लिंक अपार्टमेंट के चतुर्थ तल पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर आमोद दुबे के फ्लैट में शुक्रवार की शाम आग लग गई। भीषण आग के बीच आमोद, उनकी पत्नी और नौ महीने का नाती को छत से बचाया गया।
विज्ञापन



उनके अलावा अगल बगल के रहने वाले सात अन्य लोगों को भी उनके फ्लैट से निकालकर रेस्क्यू किया गया। आग आमोद के ऊपर वाले फ्लैट तक पहुंच गई थी। हालांकि वहां ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से आमोद का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया था। 


संगम लिंक अपार्टमेंट के चौथे तल पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर आमोद दुबे पत्नी सीमा दुबे (50) के साथ रहते हैं। शुक्रवार की शाम वह खरीदारी के लिए बाहर गए थे। घर में सीमा के अलावा नौ महीने का नाती स्तव्य पराशर भी था। नौकरानी भी आई थी। उसी समय उनके घर में रखे इंवर्टर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब उनके घर से धुआं निकलने लगा तो सामने अपार्टमेंट में रहने वालों ने आमोद को फोन किया।
विज्ञापन



उन्होंने सुना तो वे भागकर फ्लैट पहुंचे। तब तक भीषण आग लग चुकी थी। चारों ओर धुआं हो गया था। आमोद, उनकी पत्नी सीमा, नाती स्तव्य और नौकरानी जान बचाने के लिए छत पर चले गए थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद चारों को बाहर निकाला गया। अपार्टमेंट में चारों ओर गाढ़ा धुआं भर गया था। अगल बगल के रहने वाले सीता, एसके सिन्हा, प्रीती मोर्या, प्रिया मौर्या, बबिता मौर्या, और सतीश को भी रेस्क्यू किया गया।


इसके बाद आग बुझाना शुरू किया गया। आग आमोद के ऊपर वाले फ्लैट तक भी पहुंच गई थी। फ्लैट में लगे फिक्स्ड फायर फाइटिंग और हौज पाइप के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। आग से आमोद के घर के लाखों के मूल्य के सामान जलकर खाक हो गए थे। जो बचा था, वह धुएं और पानी से खराब हो गया था। सीएफओ आरके पांडेय ने बताया कि आमोद दुबे के फ्लैट के ऊपर वाले फ्लैट में भी आग पहुंच गई थी लेकिन फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग फैलने नहीं दिया। 
  
घंटों मची रही अफरातफरी 
प्रयागराज। संगम लिंक अपार्टमेंट में शुक्रवार की शाम आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। वहां थोड़ी ही देर में गाढ़ा धुआं भर गया था। आमोद दुबे के फ्लैट के आस पास कुछ लोग फंसे थे। वहां चीख पुकार मची थी। पुलिस के आने के बाद एक एक करके सभी लोगों को बाहर निकाला गया। पड़ोस में रहने वाले विपुलेश त्रिपाठी ने बताया कि सोसाइटी के लोगों ने भी आग बुझाने में काफी मदद की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें