फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : नदी में डूबता रहा छात्र, दोस्त बनाते रहे वीडियो, कई घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

Thu, 07 Oct 2021 08:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में मानधाता थाना क्षेत्र के सरायमेदीराय निवासी राजू के पुत्र शनी (16) वर्ष की बकुलाही नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद उसके दोस्त किसी से मदद के लिए कहने के बजाय उसका वीडियो बनाते रहे। जब छात्र डूब गया तो उसके साथ चीख पुकार करते हुए डर के चलते घर भाग गए। काफी देर बाद पहुंचे ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद शव काफी दूर से बरामद किया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


शनी कटरा गुलाब सिंह क्षेत्र के जदवापुर में एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। वह अपने साथियों के साथ विद्यालय से घर वापस आ रहा था। जैसे ही घर के समीप छतौना गांव में जेठवारा बकुलाही नदी के पास पहुंचा था कि नदी में नहाने के लिए उसने छलांग लगा दी। बताया जाता है कि उसके अन्य साथी उसका वीडियो बनाने लगे। इसी बीच वह गहरे पानी मे डूबने लगा तो मौके पर मौजूद साथी शोर मचाते हुए घर भाग गए। काफी देर बाद गांव में यह बात पता लगी तो काफी लोग जुट गए।

लोगों ने नदी में जाकर उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। काफी देर तक खोजने के बाद उसका शव मानधाता थाना क्षेत्र के शिवरा गांव के पास मिला। घटना से अनजान जेठवारा और मानधाता पुलिस एक दूसरे के क्षेत्र का मामला बताते हुए घटना से पल्ला झाड़ लिया। बाद में लोगों के हस्तक्षेप के बाद मानधाता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें