Pratapgarh : शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता।
- फोटो : pratapgarh
इसके अलावा जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, उपजिलाधिकारी लालगंज राहुल यादव, तहसीलदार जावेद अंसारी, कानूनगो लीलापुर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, देवली लेखपाल मोहम्मद अकरम खान, चमरूपुर शुक्ला लेखपाल सेवालाल, सिधौर लेखपाल शरदचंद्र, मुल्तानीपुर लेखपाल धीरज पाल ने भी शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किया। सुरक्षा की दृष्टि से एसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा, सीओ कुंडा जेठवारा थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार तिवारी मय फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। वाहनों को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी लगाई गई थी। शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल भाई शिवेश तिवारी ने जब श्रद्धांजलि दी तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। माहौल तब और ज्यादा गमगीन हुआ था जब लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी के परिजन भाई आशुतोष आशु, माता अन्नपूर्णा तथा बहनें पूनम, नीलम, विजया तथा कात्यायनी तथा चाचा नरेंद्र तिवारी एवं अधिवक्ता चाचा सत्येंद्र तिवारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।