फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ड्रोन भी नहीं खोज सका गंगा में डूबे किशोरों का शव

Mon, 06 Mar 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्स में शिरकत के दौरान गंगा में नहाने गए किशोरों का शव तीसरे दिन भी नहीं मिला। एसडीआरएफ की टीम ने ड्रोन का सहारा भी लिया लेकिन शनों की तलाश में देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली। वहीं किशोरों के न मिलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के शाहपुर में आयोजित तीन दिवसीय उर्स में शिरकत करने के लिए हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के बनरहिया बंजारा का पुरवा के एक युवक के साथ तीन किशोर आए थे। शुक्रवार को घर लौटने से पहले सभी शाहपुर गांव के समीप घाट पर स्नान करने चले गए।
नहाने के दौरान चारों गहरे पानी में डूबने लगे। आसपास के लोगों की मदद से रफीक अहमद और तस्लीम को तो बचा लिया गया, लेकिन तौफीक तथा अकील अहमद को नहीं बचा सके। दोनों गंगा के गहरे पानी में समा गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ के साथ गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार की रात तक उनका शव नहीं मिला। रविवार को एसडीआरएफ की टीम ड्रोन कैमरे से एक किमी तक खोजबीन करती रही। देर शाम तक ड्रोन भी दोनों को नहीं खोज सका। वहीं गोताखोर भी रफीक और तस्लीम के शव को गंगा में खोजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें