Fraud In Swachh Bharat Mission
- फोटो : Amar Ujala
जिले के शिवगढ़ विकास खंड में शौचालय में घपला करने वाले एक और ग्राम विकास अधिकारी पर गाज गिरी है। 54,200 रुपये के घपले में आरोपी सचिव को निलंबित करते हुए डीडीओ ने गौरा बीडीओ को जांच करने का आदेश जारी किया है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में घपला करने वालों पर अब अफसरों की गाज गिरनी शुरू हो गई है। शिवगढ़ विकास खंड के चंदीगोविंदपुर गांव में 54,200 रुपये के घपला का मामला उजागर हुआ है।
उपकृषि निदेशक और श्रम उपायुक्त की जांच में शौचालय की धनराशि का बंदरबांट करने वाले सचिव और प्रधान पर कार्रवाई करने की संस्तुति की थी। डीडीओ सुदामा प्रसाद ने चंदीगोविंदपुर गांव में तैनात रहे ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सरोज को निलंबित किया गया है।
साथ ही बीडीओ गौरा को जांच अधिकारी नामित किया है। डीडीओ ने बीडीओ से 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है। डीडीओ ने बताया कि अनियमितता में शामिल कर्मचारियों पर कार्रवाई तय है। इधर, डीपीआरओ उमाशंकर पांडेय ने बताया कि प्रधान को हटाकर त्रिस्तरीय कमेटी का गठन करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।