फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण मामले में डाकू गौरी पर कस रहा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामघाट निवासी तेल उद्यमी के अपह्त जुड़वा पुत्रों की तलाश में लगी पुलिस सवा लाख रुपये के इनामी डाकू गौरी यादव गैंग पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस गैंग को शरण देने वालों को भी पुलिस उठाकर पूछतांछ कर रही है।
विज्ञापन

सवा लाख रुपये के इनामी डाकू गौरी गैंग यूपी क्षेत्र के साथ ही एमपी क्षेत्र में भी वारदात करता है। इस समय यूपी क्षेत्र में पुलिस का दबाव अधिक होने से गैंग का सरदार गौरी यादव सहित अन्य सदस्य मध्य प्रदेश क्षेत्र के जंगलों में रहते हैं। जो विकास कार्यों को लेकर वसूली करते है। तेंदूपत्ता के तोड़ान में भी कई मुंशियों के साथ मारपीट कर रुपयों की वसूली की थी। इधर बच्चों के अपहरण के मामले में डाकू गौरी गैंग के सदस्यों पर पुलिस को शक है। जिसको लेकर एसटीएफ सहित अन्य पुलिस फोर्स डाकू गौरी यादव पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इधर गैंग को शरण देने वालों को पकड़कर पूछतांछ की जा रही है। ताकि अपह्त हुए बच्चों को छुड़ाया जा सके। मध्य प्रदेश क्षेत्र के एसपी संतोष गौर का कहना है कि अपह्त बच्चों को छुड़ाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें