फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर हादसा, ड्राइवर की मौत, कई घायल

Sun, 28 Dec 2014 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-वाराणसी हाइवे पर भोर में जा रहा एक ट्रक एकाएक रुक गया। उसके रुकते ही पीछे से आ रहे वाहन एक के बाद एक से टकराते चले गए। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना में जहां एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी हथिगवां पुलिस को दी। घायलों को उपचार के लिए इलाहाबाद के लिए भेजवाया गया। रविवार की भोर जहानाबाद के पास गंगा पुल पार करने के दौरान एक ट्रक चालक का दूसरे ट्रक चालक से टोकन को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


टोकन लेने के बाद बलिया निवासी चालक लक्ष्मण यादव (44) पुत्र ताराचंद्र अपना ट्रक लेकर आगे बढ़ गया। उसने गंगा पुल पार ही किया था कि पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसे साइड मार दी। ट्रक में साइड लगी तो वह अनियंत्रित होने लगा। इस पर ड्राइवर ने एकाएक ब्रेक मार दिया। जिससे पीछे आ रहे तीन ट्रक व एक मालवाहक पिकअप वाहन आपस में भिड़ गए। चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने हादसे के बारे में हाइवे कर्मियों एवं स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एनएच कर्मियों व पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को बाहर निकाला। उन्हें दूसरे वाहनों के माध्यम से इलाहाबाद उपचार के लिए भेजवा दिया। इसमें गंभीर रूप से घायल चालक लक्ष्मण प्रसाद यादव की मौत हो गई। दुर्घटना से हाइवे पर जाम लग गया। काफी देर तक आवागमन शुरू न होने के कारण वाहनों की कतार लग गई। लोग घंटों जाम में फंसे रह गए। काफी प्रयास के बाद जब जेसीबी व क्रेन के माध्यम से सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया तो यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें