फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक मना आजादी का जश्न, देशभक्ति में डबे रहे लोग

Tue, 17 Aug 2021 12:18 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

रविवार को जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कोरोना काल में सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, संस्थानों, राजनितक दलों के कार्यालयों, स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग के बीच ध्वजारोहण व राष्ट्रगान हुआ।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डाल्फिन पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान करते शिक्षक व ब? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कोरोना काल में सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, संस्थानों, राजनितक दलों के कार्यालयों, स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग के बीच ध्वजारोहण व राष्ट्रगान हुआ। छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन प्रस्तुतियों से जमकर धमाल मचाया। क्रांतिकारियों का वेश धारण कर बच्चों ने मन मोह लिया। बच्चों में स्वतंत्रता दिवस के पर्व को लेकर गजब का उत्साह दिखा। वक्ताओं ने शहीद देशभक्तों को श्रद्धांजलि दी। उन्हें नमन करते हुए आजादी के मायने बताए।
विज्ञापन


उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम पंजाबी मार्केट सुभाष पार्क पर जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार केसरवानी की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर संरक्षक रामेश्वर प्रसाद उमरवैश्य, विशिष्ट अतिथि संरक्षक मो. अब्दुल जब्बार, जिला महामंत्री संजय सोनी, रामशंकर जायसवाल, जिला संरक्षक मुरलीधर केसरवानी आदि मौजूद रहे। दहिलामऊ स्थित अटल भवन पर भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से देश की आजादी बड़े त्याग व संघर्ष के बाद मिली है।

डा. जयमंगल सिंह शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भुपियामऊ में प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। शहर के अजीत नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी केसरवानी ने आजादी के दीवानों को याद किया। समाजसेविका नमिता पांडे, प्रबंधक संजीव आहूजा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रतन जैन, शरद केसरवानी, पुष्पांजलि शुक्ला आदि मौजूद रहीं। चिलबिला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष रोशनलाल उमरवैश्य ने तिरंगा फहराया। प्रधानाचार्य दिग्विजयनाथ पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


ब्रह्मदेव जागरण मंच की ओर से मानधाता ब्लॉक के चंदोइया गांव में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण तिवारी, राजकुमार शुक्ल, राजकुमार मिश्र, प्रभाकर पांडेय, अध्यक्ष ज्ञान प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य दिग्विजय नाथ पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया। शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में निदेशक राकेश सिंह व अलका सिंह ने स्कूल की शिक्षिकाओं संग ध्वजारोहण व राष्ट्रगान किया। इसके बाद क्रांतिकारियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहर के प्रभात एकेडमी में प्रबंध प्रभात शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने कहा कि आजादी के पर्व से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि संघर्ष को मुकाम जरूर मिलता है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जीजीआईसी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमा अग्रहरि, मुरलीधर केसरनवानी आदि लोग मौजूद रहे। मौर्य सभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कंचन मौर्या द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन द्वारा कार्यालय पर अध्यक्ष मान सिंह व महामंत्री गिरीश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। एमडीपीजी कालेज में प्राचार्य डा. एके श्रीवास्तव, समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने ध्वजारोहण किया।

स्वतंत्रता दिवस पर महापुरूषों के वेष में सजे वीएस मेमोरियल स्कूल पहुंचे बच्चे। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में देशगान प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें