फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल वृद्ध ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार से किया इनकार

Tue, 17 Aug 2021 12:17 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

मारपीट में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद शस्त्र लाइसेंस, जमीन और 10 लाख रुपये आर्थिक मदद की मांग करने लगे।
विज्ञापन
बाघराय के मलाकतिलहाई गांव में वृद्ध की मौत से नाराज ग्रामीणों की जुटी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारपीट में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद शस्त्र लाइसेंस, जमीन और 10 लाख रुपये आर्थिक मदद की मांग करने लगे। काफी देर तक समझाने के बाद पुलिस ने उन्हें अंतिम संस्कार के लिए राजी कराया। बाघराय थाना क्षेत्र के मलाकतिलहाई गांव निवासी अपनी कल्लू प्रजापति (80) बीते 12 अगस्त को अपनी आटा चक्की पर बैठा था। इस दौरान गांव का हिस्ट्रीशीटर नंदलाल सरोज पहुंचा और कल्लू से विवाद करना शुरू कर दिया। विवाद के दौरान नंदलाल ने कुल्हाड़ी व चाकू से वृद्ध पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग दौड़े तो वह भाग निकला। जानकारी होने पर परिजनों ने कल्लू को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। रविवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजन हंगामा करने लगे। वे शस्त्र लाइसेंस, चार बीघा जमीन व 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग कर रहे थे। देर रात तक बाघराय पुलिस एवं राजस्वकर्मी समझाते रहे, लेकिन वे नहीं माने।

जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। अंतत: मृतक के बेटे रामलाल ने राजाभैया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव से फोन पर बात की। इसके बाद लेखपाल अवनीश कुमार तिवारी एवं लेखपाल अखिलेश मिश्रा से बातचीत के बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक कल्लू प्रजापति के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर नंदलाल सरोज पर मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें