फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा और उत्तराखंड को हराकर कबड्डी में यूपी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। युवा नेहरू खेल मंच के तत्वावधान में हुई खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी में यूपी की टीम ने हरियाणा और उत्तराखंड की टीम को हराकर विजेता बनी। हरियाणा की टीम ने उत्तराखंड, कर्नाटक को पराजित कर उपविजेता का खिताब जीता। अंडर-17 आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में गाजियाबाद के हर्षित, 400 मीटर में बदायूं के आकाश, 800 मीटर में बदायूं के हितेश, 300 मीटर में चंदौसी के समीर खां, अंडर-19 आयु वर्ग में पूरनपुर के सुमित यादव, अंडर-17 आयु वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में चंदौसी के मनोज, अंडर-17 आयु वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में आगरा की पूनम ने बाजी मारी। बुधवार को पुरस्कार वितरण होगा।
विज्ञापन

लक्ष्य डिग्री कॉलेज और मिलेनियम स्कूल में हुई प्रतियोगिताओं में लक्ष्य डिग्री कॉलेज में शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी और महाविद्यालय के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने दीप जलाकर कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
कोच अख्तर रजा खान ने बताया कि प्रतियोगिताओं में कई प्रदेशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कबड्डी में यूपी, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तराखंड की टीमें भिड़ीं। यूपी की टीम विजेता और हरियाणा की टीम उपविजेता रही। अंडर-14 आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में यूपी के हिमांशु, 400 मीटर में मोनी, 800 मीटर में सिद्धार्थ ने बाजी मारी। अंडर-17 आयु वर्ग में यूपी के कार्तिक ने पहला, सचिन ने दूसरा, पूरनपुर के आबिद ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर में गाजियाबाद के हर्षित पहले, राजस्थान के विक्रम सिंह दूसरे, 400 मीटर दौड़ में बदायूं के आकाश ने बाजी मारी। 800 मीटर दौड़ में बदायूं के हितेश ने पहला, पूरनपुर के पुष्पेंद्र ने दूसरा, अंकित बाबू ने तीसरा स्थान पाया। 3000 मीटर दौड़ में चंदौसी के समीर रजा खां पहले, पूरनपुर के मोहम्मद शैफ खान दूसरे, चंदौसी के राजीव तीसरे स्थान पर रहे। 20 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गाजियाबाद के चंदन ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में गाजियाबाद के विक्रांत, 400 मीटर में चंदौसी के बबलू पहले, गाजियाबाद के निखिल शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में पूरनपुर के योगेंद्र पहले, आशीष दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 आयु वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में पूरनपुर के सुमित यादव पहले, वीर सिंह दूसरे, यशपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 आयु वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में चंदौसी के मनोज पाल पहले, पूरनपुर के मोवीन दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 आयु वर्ग की दौड़ में आगरा की पूनम विजेता घोषित की र्गइं। कोच अख्तर रजा खान, मोदीनगर के अमित कुमार, राजस्थान के सतेंद्र, हरियाणा के योगेश, यूपी के बलराम, सतेंद्र, राजस्थान के आशिफ खान आदि मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें