फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमरनजीत ने भी बहनों से बंधवाई प्यार की डोर, दिए उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह ने रक्षाबंधन का दिन सिर्फ अपनी बहनों और परिवार के नाम किया है। रक्षाबंधन पर बहनों से रक्षासूत्र बंधवाया। इस दौरान उनकी बहनों ने उन्हें स्नेह और प्यार के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

मझोला के मझारा फार्म के रहने वाले सिमरनजीत का हर कोई फैन हो रखा है। उनकी जीत पर उन्हें हर कोई घर पर बधाई देने के लिए पहुंच रहा है। रक्षाबंधन के दिन पर सिमरनजीत ने किसी भी प्रोग्राम में जाने से मना कर दिया। रक्षाबंधन के दिन वह सिर्फ घर पर ही रहे और अपनी बहनों राखी बंधवाई। सिमरनजीत अपनी बहनों को उपहार भी भेंट किए। पिता इकबाल सिंह ने बताया कि सोमवार को एसके पब्लिक स्कूल में सिमरनजीत का सम्मान समारोह का कार्यक्रम स्कूल प्रबंधक जगदेव सिंह जग्गू की ओर से रखा है। सिमरनजीत इस स्कूल के पुराने छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें