फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं हुई एक भी पुरुष नसबंदी

Sat, 20 Dec 2014 07:05 PM IST
पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसंख्या को काबू करने के लिए भले ही सरकार करोड़ों रुपये खर्चे कर रही हो, लेकिन कुछ योजनाएं हीलाहवाली के चलते अंधकार में गोते लगा रही हैं। जिले में पुरुष नसबंदी योजना का कुछ ऐसा ही हाल है। इस वर्ष जिले में एक भी पुरुष नसबंदी नहीं हो सकी। यह हाल तब है जब वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र तीन माह शेष बचे हैं।
विज्ञापन

000
यह है पुुरुष नसबंदी का हॉल
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में नसबंदी कराने वाले पुरुष को 1100 रुपये और महिलाआें को 600 रुपये प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। अब जिले में पुरुष नसबंदी कार्यक्रम पर गौर करें तो पिछले दो सालों से पुरुष नसबंदी का ग्राफ निरंतर गिरता जा रहा है। वर्ष 2012 में 18 और वर्ष 2013 में मात्र सात पुरुषों की नसबंदी की गई। इस वर्ष के आंकड़े तो और भी चौंकाने वाले हैं। इस वर्ष 35 पुरुष नसबंदी लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक एक भी नसबंदी नहीं की गई।
000
चार साल ने नहीं लगे कैंप
वर्ष 2009 में ब्लाक लेबिल पर पुरुष नसबंदी कैंपों का आयोजन किया गया था। तब से अब तक जिले में पुरुष नसबंदी कैंपों का आयोजन बंद पड़ा है। धनराशि होने के बाद भी इसका संचालन नहीं हो रहा है। इसके पीछे कारण जो भी रहे हो, लेकिन विभागीय अधिकारी इसमें कतई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

000
जनवरी से लगाए जाएंगे कैंप
जिले में सर्जनों की कमी है। हाल ही में एक और सर्जन ने वीआरएस ले लिया है। एक संस्था से वार्ता हुई है। जनवरी से नसबंदी कैंपों का आयोजन कर लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वेश वर्मा, डीपीएम, नेशनल हेल्थ मिशन
000
यह है हाल
वर्ष            इतनी हुई नसबंदी
2012            18
2013            07
2014            00 (अब तक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें