असम हाइवे पर थाना
गजरौला क्षेत्र में जरा गोदाम के पास दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त
टक्कर हो गई। हादसे में माधोटांडा थाना क्षेत्र के कसबा कलीनगर निवासी 45
वर्षीय बलकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि दूसरी बाइक पर सवार थाना
जहॉनाबाद क्षेत्र के गांव डांग निवासी शफीक अहमद, उनकी मुन्नी बेगम व
रिश्ते का भाई शहरोज उर्फ बाबर घायल हो गया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल
में भर्ती कराया गया, जहां 25 वर्षीय शहरोज की मौत हो गई। उधर खकरा के पास
बाइकों की टक्कर में थाना जहॉनाबाद के गांव हिमकरपुर निवासी अरविंद, उनकी
पत्नी अनुपम व बहन नेहा घायल हो गई।
एसओ अशोक कुमार बुद्धप्रिय ने
बताया कि कलीनगर निवासी बलकार सिंह पीलीभीत की ओर से आ रहे थे। जरा गोदाम
के पास सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बलकार सिंह
की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार डांग निवासी शफीक अहमद,
उनकी पत्नी मुन्नी बेगम व रिश्ते का भाई शहरोज उर्फ बाबर घायल हो गया।
तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शहरोज की भी मौत
हो गई। मौत की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
मृतक बलकार सिंह के परिवार वाले जहां मौके पर पहुंच गए। वहीं शहरोज के
रोते-बिलखते परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
उधर गांव हिमकरपुर
निवासी अरविंद अपनी पत्नी अनुपम व बहन नेहा को परीक्षा दिलाने बाइक से
उपाधि कॉलेज आ रहा था। खकरा के पास अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे
तीनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।