फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरगंज में मीरा की हत्या में दूसरी सेक्स वर्कर गिरफ्तार

Wed, 06 May 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की चर्चित मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने छह रोज तक चली तहकीकात के बाद खुलासा कर दिया है। रेडलाइट एरिया मीरगंज के कोठे में सेक्स वर्कर मीरा का पिछले बुधवार की रात चाकू से गोदकर हुए कत्ल में कोतवाली पुलिस ने इसी कोठे की दूसरी सेक्स वर्कर को गिरफ्तार किया है। कोठा मालकिन की नतिनी होने के नाते वही दूसरी सेक्स वर्करों से किराया वसूलती रही है। पुलिस का कहना है कि किराए के पैसों की खातिर हुए झगड़े के बाद तैश में आकर उसने मीरा को चाकू से वारकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन

घटना बुधवार 30 अप्रैल की रात करीब दस बजे की है। मीरगंज में बादशाही मंडी पुलिस चौकी के निकट रामरती के कोठे में रहने वाली सेक्स वर्कर मीरा (26) की उसकी कोठरी में चाकू से गोद दिया गया।


कोठे की दूसरी महिलाएं उसे रिक्शा से पहले निजी चिकित्सालय ले गईं। वहां से लौटाने पर कॉल्विन अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने बताया कि मीरा कि मौत हो चुकी है। बादशाही मंडी चौकी प्रभारी वीरबहादुर सिंह ने फौरन जानकारी मिलने के बावजूद घटना छिपाने की कोशिश की। उसने इंस्पेक्टर या किसी और अफसर को रात में घटना की जानकारी नहीं दी। चौकी प्रभारी को निलंबित कर एसपी सिटी राजेश यादव ने खुद सीओ राधेश्याम राय और इंस्पेक्टर कोतवाली पीके राय के साथ छानबीन का जिम्मा संभाला। उन्होंने कोठे की दूसरी सेक्स वर्कर चंदा, मेरठ में रहने वाली कोठा मालकिन रामरती की दो बहुओं आशा और रेखा को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। वे सभी कहती रहीं कि कोई ग्राहक ही मीरा को मारकर भाग गया था। फिर जांच में पता चला कि कोठे में रामरती की नतिनी अंशु भी रहकर धंधा करती है जो घटना के बाद से गायब है। रामरती की बहू रेखा ने भी माना कि घटना के वक्त अंशु कोठा में मौजूद थी और देर तक सिर थामे बैठी रही।
विज्ञापन




पुलिस ने घटना के बाद से फरार अंशु को बुधवार दिन में करीब पौने बारह बजे जीरो रोड बस स्टैंड के पास पकड़ लिया। एसपी सिटी के मुताबिक, अंशु का मीरा से कई रोज से पैसों के लिए झगड़ा हो रहा था। उस रात भी कहासुनी के दौरान मीरा ने उम्र में खुद से बड़ी अंशु को थप्पड़ मार दिया था। चप्पल भी उठाया। अंशु का कहना है कि वह इस कदर तैश में आ गई कि चाकू लाकर मीरा पर टूट पड़ी। उसके पेट और सीने पर आधा दर्जन वार किए। हत्या के बाद घबराकर वह खुद भी चीखी थी। फिर अपने और मीरा के कपड़े बदले। मीरा की मौत की पुष्टि होने के बाद वह फरार हो गई। पुलिस ने वह चाकू भी बरामद कर लिया जिससे मीरा का कत्ल हुआ था। गिरफ्तार आरोपी अंशु की दो बेटियां भी हैं जो राजस्थान के टोंक में नानी के पास रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें