फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील हत्याकांड बना वर्चस्व की जंग

Wed, 01 Jul 2015 11:55 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ढक्काचांट में किसान वकील खां हत्याकांड वर्चस्व की जंग बन गया। बुधवार को जंगल किनारे पशु चराने गए वकील हत्याकांड में जेल गए आरिफ के पुत्र 21 वर्षीय महताब को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली महताब के कंधे के पास लगी। गंभीर रुप से घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव ढक्काचांट के निकट बुधवार सुबह हुई। घायल महताब ने बताया कि सुबह जंगल के समीप पशु चरा रहा था। इस दौरान जंगल से निकले अकील, आमिर, महताब ने उस पर जानलेवा हमला कर गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने के दौरान नीचे बैठने से गोली उसके कंधे के समीप लगी।

घायल महताब को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत मेें उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, महताब की मां फरजाना ने पुलिस को दी  तहरीर में चार लोगों पर पुत्र पर जानलेवा हमला कर गोली मारकर घायल करने की तहरीर दी। तहरीर में कहा कि आरोपियों ने वकील की हत्या का बदला लेने को पहले ही धमकी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें