फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी सिपाही पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

Tue, 17 Mar 2015 11:37 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार को सिपाही के खींचने से गिरकर ज्ञानो देवी के  मरने के आरोप मामले में आखिरकार सीओ के आदेश पर पुलिस ने आरोपी सिपाही मोहन सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने इससे पहले महिला की मौत को सड़क दुर्घटना बताकर रिपोर्ट दर्ज किया था। जिसका परिवार वालों के साथ सीओ दफ्तर पहुंचे ग्रामीणों व भाजपा नेताओं ने जोरदार विरोध शुरू किया तो पुलिस को अपनी रिपोर्ट बदलनी पड़ी।
विज्ञापन


सोमवार को जरा पुलिस चौकी के सामने वाहन चेकिंग के दौरान हाथ पकड़कर खींचने पर बाइक पर पीछे बैठी थाना सुनगढ़ी के गांव पिपरा वाले नंबर एक निवासी 65 वर्षीय ज्ञानो देवी की सड़क पर गिरने से लगी चोट से मौत हो गई थी। मंगलवार को मृतका का पुत्र रामकुमार थाना गजरौला पुलिस को सिपाही मोहन सिंह के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट सड़क दुर्घटना में दर्ज कर ली।

इस पर घरवाले भड़क गए और तमाम ग्रामीणों व भाजपा नेता देवेंद्र सिंह टोनी आदि के साथ सीओ दफ्तर पहुंचे और नाराजगी जताई। सीओ ने मामला गैर इरादतन हत्या में दर्ज करने के आदेश दिए तब लोग शांत हुए। प्रभारी निरीक्षक अशोक बुद्धप्रिय ने बताया कि सीओ के आदेश पर सिपाही के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बचाव करते दिखे अधिकारी
सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह आरोपी सिपाही के बचाव में पूरी तरह से दिखे। इस मामले में उन्होेंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना में दोषी मिलने के बाद ही आरोपी सिपाही को गिरफ्तार किया जाएगा और उसके निलंबन आदि की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं अधिकारियों ने आरोपी सिपाही को वाहन चेकिंग तक के कार्य से नहीं हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें