फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल टैंकर में घुसे मजदूर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केमिकल टैंकर में घुसे मजदूर की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

परिवार वालों ने कार्रवाई से किया इंकार
पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। सड़क निर्माण प्लांट में सोमवार शाम करीब आठ बजे केमिकल टैंकर के अंदर घुसे गांव कढ़ेरचौरा निवासी 25 वर्षीय उमेश उर्फ कल्लू की दम घुटने से हालत खराब हो गई। गंभीर हालत में कल्लू को सीएचसी से रेफर किया गया। बरेली में इलाज के दौरान कल्लू की मंगलवार सुबह करीब चार बजे मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने कार्रवाई से इंकार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

पूरनपुर से खुटार तक असम हाईवे के निर्माण को गांव कढ़ेरचौरा के पास प्लांट लगाया गया है। सोमवार रात आठ बजे प्लांट में गांव कढेरचौरा निवासी माधौराम का पुत्र उमेश गांव के तीन साथियों के साथ मजदूरी करने गया था। प्लांट में कोलतार में मिलाने को पानी मिले एथाइल एल्कोहल लाने वाला टैंकर में लीकेज था। इसकी वेल्डिंग करने के लिए उमेश को टैंकर में भीतर भेजा गया। कुछ ही देर में उमेश की हालत बिगड़ गई। उसको गंभीर हालत में बाहर निकालने के बाद आनन-फानन में मजदूर रात सवा नौ बजे सीएचसी लाए। प्राथमिक इलाज के बाद उसको जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से रेफर होकर वह बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह चार बजे उमेश ने दम तोड़ दिया। मृतक तीन भाईयों में मझला था। एसएसआई उदयवीर सिंह का कहना है कि इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें