पीलीभीत। जिले में खाद लाने के लिए ट्रांसपोर्ट की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पाती है। मालगाड़ी का रैक बरेली में लगने के कारण आधी खाद वहां उतर जाती है और आधी जिले को मिल पाती है। सहकारिता विभाग की ओर से पूरी मालगाड़ी जिले में मंगाने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है।
जिले में इन दिनों खाद की काफी किल्लत है। किसानों खाद लेने के लिए काफी परेशान है। इसकी मुख्य वजह जिले को पर्याप्त खाद का स्टाक नहीं मिल पाता है। सहकारिता विभाग के अनुसार खाद की मांग भेजने पर मालगाड़ी खाद लेकर बरेली तक आती है। इसके बाद ट्रकों के माध्यम में यहां पहुंचती है। पूरी रैक की मांग करने पर आधी ही मिल पाती है। जबकि आधी बरेली में उतर जाती है। इसी समस्या को देखते हुए सहकारिता विभाग की ओर से पूरी रैक जिले में भेजने को पत्र भेजा गया है। पत्र में बताया गया कि जिले में रेलवे का माल गोदाम चालू हो गया है। आसानी से खाद से भरी रैक आ सकती है। इससे पर्याप्त मात्रा में खाद मिलने के साथ ही किसानों को भी आसानी से मिल सकेगी। मांग के अनुसार खाद भी उपलब्ध हो सकती है। हालांकि पत्र पर कब तक सहमति बन सकती है। इसको लेकर अधिकारी कुछ नहीं बता सके। बताया जा रहा है। जल्द ही खाद की रैक सीधे पीलीभीत पहुंचने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
मांग के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही है। मालगाड़ी की रैंक बरेली में उतरी है। इससे आधी गाड़ी ही खाद मिल पाती और और आधी वहां उतर जाती है। जिले में पूरी मालगाड़ी मांगने को लेकर शासन को पत्र भेजा गया है। जल्द ही अनुमति मिलने की संभावना है। - वीर विक्रम सिंह, एआर कोऑपरेटिव