फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने धान खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
पूरनपुर मंडी समिति में धान खरीद केंद्र के निरीक्षण के दौरान एसडीएम को निर्देशित करते डीएम। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। डीएम पुलकित खरे ने मंगलवार शाम चार बजे मंडी समिति के धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में खरीद केंद्रों पर लगाए गए बैनरों पर खरीद संस्था का नाम मोटे अक्षरों में लिखाने के निर्देश दिए। केंद्र प्रभारियों से डीएम ने कहा कि वे इंटरनेट के माध्यम से पोर्टल पर यह देखें कि किन किसानों को धान बिक्री के लिए आना था। जिन किसानों का धान नहीं आया, उनसे मोबाइल पर बात करें। ई-पॉप मशीन न चलने पर भी तौल कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने मंडी समिति में लगाए गए धान खरीद केंद्रों पर पहुंचकर धान की खरीद अब तक शुरू न होने पर नाराजगी व्यक्त की। खरीद केंद्र प्रभारियों का कहना था कि ई-पॉप मशीन न चलने से खरीद शुरू नहीं हो सकी। इस पर वैकल्पिक व्यवस्था में किसानों का धान तुरंत तौलने के निर्देश दिए। किसानों से उनका धान तुला या नहीं इसकी जानकारी दो घंटे बाद मोबाइल पर देने के निर्देश दिए। धान खरीद केंद्र पर किसानों के न पहुंचने पर खरीद केंद्र प्रभारियों को इंटरनेट पर अपने स्लाट देखकर यह जानने को कहा कि किन किसानों को अब तक धान बिक्री को आना था। किसान धान लेकर क्यों नहीं आए। क्या उन्होंने धान की बिक्री कहीं और की आदि की जानकारी लेने और कितने किसानों से मोबाइल पर बात की। इसकी जानकारी उनके मोबाइल पर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानक के अनुरूप धान लाने वाला कोई किसान किसी कीमत पर खरीद केंद्र से लौटना नहीं चाहिए। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी भी निरीक्षण के दौरान साथ रहे।
वैकल्पिक व्यवस्था में ऐसे होगी धान की खरीद
ई-पॉप मशीन न चलने से डीएम ने खरीद केंद्र प्रभारियों को वैकल्पिक व्यवस्था में किसानों का धान खरीद करने के निर्देश दिए है। इसमें खरीद केंद्र प्रभारियों को निर्देशित कर कहा गया कि इंटरनेट खराब होने से अब तक जिन किसानों का धान नहीं तुल पाया। उनका धान शीघ्र तौले। तोले के गए धान की पर्ची किसान को दें। जब किसान टोकन को रिजनरेट करा लें। तब उससे टोकन लेकर धान खरीद को खरीद में दर्शा दें। इससे इंटरनेट की खराबी से किसान को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें